1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद में जल्द बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, डिप्टी सीएम ने किया ऐलान

डिप्टी सीएम ने बैडमिंटन हॉल का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों के फ्री ट्रीटेमेंट के लिए लखनऊ, बनारस एवं मेरठ में फिजियोथेरपी सेंटर खोले जायेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Oct 2017, 7:50 AM IST

Keshav Maurya

केशव मौर्या

इलाहाबाद.अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बैडमिंटन हॉल का शुभारंभ किया।शुभारंभ के इस अवसर पर बैडमिंटन हॉल के साथ स्क्वैश कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, जांगिग ट्रैक को इलाहाबाद की जनता और खेल प्रेमियों को समर्पित कर दिया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इलाहाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी तैयार किया जायेगा, जिसमें हर प्रकार के खेलों को खेला जा सकेगा।

उन्होंने कहा विकास के साथ खेल को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों की भी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में अधूरे रहे गये कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हे प्रशिक्षित करना जरूरी है। जिससे वे अपने नाम के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि अर्द्धकुम्भ के पहले इलाहाबाद में एयरपोर्ट के निर्माण करने के साथ विमानों को उतारने एवं यहां से उडान भरा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि वे खुद एक खिलाड़ी रह चुके है और उन्हें खिलाड़ियों की समस्याओं एवं उनके विकास के हर पहलुओं से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अब 1000 कीट के स्थान पर 2500 रुपये की कीट दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के फ्री ट्रीटेमेंट के लिए लखनऊ, बनारस एवं मेरठ में फिजियोथेरपी सेंटर खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाडियों के चयन के सेवानिवृत्त अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को कोच के रूप में रखा गया है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों का भी सुद्ढीकरण किया जा रहा है। छात्रावासो में पारदर्शिता भी बरती जा रही है। खिलाडियों को गर्मी से परेशानी न हो इसके लिए इंडोर स्डेयिम को एयर कंडिशन किया जायेगा।

बता दें कि छह महीने में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा इस बैडमिंटन हॉल व स्कैक्स हॉल का निर्माण किया गया है। म्योहाल में निर्मित बैडमिंटन हॉल का कई दशकों से खेल प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा है। अब उसमें आठ कोर्ट और अधिक बन जाने से बैडमिंटन के खिलाड़ियों व युवाओं को और भी शानदार अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने बैडमिंटन हॉल और स्क्वैश हाल के बीच एक इंडोर हाल को वातानाकूलित करने के व्यय का प्रस्ताव शासन को भेजते हुए धनराशि उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। जिससे खिलाड़ियों को अनूकूल वातावरण में अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।

BY- ARUN RANJAN

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश