प्रयागराज: कोरोनाकाल के समय में उत्तर मध्य रेलवे ने संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। फिर धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया। अब 2 साल बाद फिर उत्त्तर मध्य रेलवे कानपुर इंटरसिटी का संचालन शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने ट्रेन की समयसारणी निर्धारित कर दी है। इस ट्रेन का संचालन 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा।