28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: महामंडलेश्वर ने कहा जरूरत पड़ी तो राम मंदिर के लिए खून बहाएंगे

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ने कहा, राम के नाम पर पीएम और सीएम बन गए पर अयोध्या में भगवान का मंदिर नहीं बन सका

less than 1 minute read
Google source verification
kinnar akhada

kumbh 2019

प्रयागराज :सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर फाइनल सुनवाई से पहले किन्नर महंत लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, यह बड़े अफसोस की बात है सियासत के चलते राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा दिया गया। पर सनातन परंम्परा को मानने वाले आशावादी होते हैं वे कभी भी निराश नहीं हो सकते हैं। अयोध्या में भगवान राम का ही मंदिर बनना चाहिए। कोर्ट को भी भावानाओं का ध्यान रखना चाहिए। त्रिपाठी ने इस दौरान राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि हमने राम मंदिर को बाज़ार में लाकर खड़ा कर दिया। राम मंदिर के नाम पर लोग मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन गए पर अयोध्या में भगवान का मंदिर अभी तक नहीं बन सका। त्रिपाठी ने कहा कि राजनीति के चलते ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम एक राजनीतिक फीगर बनकर रह गए हैं। बता दें की आज से सुप्रीमकोर्ट में राम मंदिर की सुनवाई शुरू हो रही है ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग