नगर निकाय के साथ इलाहाबाद नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा और कांग्रेस धरासायी नजर आए। नगर पंचायत चुनाव में दोनों ही पार्टियां अपना खाता तक नहीं खोल पायी। इलाहाबाद की नौ नगर पंचायतों में तीन सीटों पर सपा ने, तीन पर बीजेपी और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया। इसमें शंकरगढ़ से बीजेपी के लल्लू लाल कनौजिया, फूलपुर से सपा की काजमीन जहां, झूंसी से शिल्पी अग्रवाल निर्दलीय, कोरांव से बीजेपी के नरसिंह कुमार, हंडिया से बीजेपी के जवाहरलाल जायसवाल, भारतगंज से निर्दलीय प्रत्याशी हाफिज जुबेर अहमद, मऊआइमा से सपा की फातिमा अंजुम, लालगोपालगंज से निर्दलीय मुख्तार अहमद और सिरसा से सपा की श्याम कृष्ण सिंह ने जीत दर्ज की।