30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा गिरफ्तार , कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर बम हमले का भी है आरोप

भदोही से हुई गिरफ्तारी , एक लाख के इनामी को शरण देने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 28 May 2020, 2:52 PM IST

Mafia don former block chief Dilip Mishra arrested

पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा गिरफ्तार , कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर बम हमले का भी है आरोप

प्रयागराज। पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा को भदोही से गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यापारी समेत दो लोगों नेताओं कि हत्या की सुपारी देने के मामले में चाका के पूर्व ब्लाक दिलीप मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट बम से जानलेवा हमला कराने के आरोपी दिलीप मिश्रा एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं। दिलीप मिश्रा का बड़ा अपराधिक इतिहास रहा है। गैंगस्टर सहित उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कि बुधवार की रात दिलीप मिश्रा के लावायन कला स्थित गांव के कॉलेज से एक लाख के इनामी बदमाश नीरज सिंह उर्फ़ अखंड प्रताप को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।इस दौरान अपराधी को शरण देने के मामले में उनके बेटे शुभम मिश्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी बदमाश के गिरफ्तार होने के बाद से दिलीप मिश्रा फरार थे। बीती रात दिलीप मिश्रा की तलाश में क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ छापेमारी की लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि भोर में दिलीप मिश्रा को भदोही से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप मिश्रा ने सुपारी किलर नीरज को एक व्यापारी सहित दो लोगों की हत्या की सुपारी दी थी। पूछताछ में नीरज ने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से दिलीप मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसकी हत्या की सुपारी दी गई थी। नीरज लावायन कला में कब से रह रहा था। सुपारी की रकम क्या थी। इन सब बातों का खुलासा होना बाकी है।


दिलीप मिश्रा को यूपी के एक बाहुबली नेता का बेहद करीबी माना जाता है। दिलीप मिश्रा पर कई मामले दर्ज है। 2010 में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट बम से उनके घर के पास हमला हुआ था। इस मामले में दिलीप मिश्रा आरोपित है। इस मामले में जेल जाने के बाद दिलीप मिश्रा जमानत पर बाहर है। बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आया एक लाख का इनामी शूटर नीरज सुल्तानपुर में 2018 में दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। नीरज ने लवायनकला गांव में दिलीप मिश्रा के एक कॉलेज में शरण ली थी ।शूटर नीरज और शुभम की गिरफ्तारी के बाद दिलीप मिश्रा गिरफ्तार किए गए है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग