
Mahakumbh
Mahakumbh 2025: कुंभ मेला देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। महाकुंभ के दौरान लाखों लोग पवित्र संगम में स्नान करने आते हैं। कई बड़े बिजनेस ग्रुप इस आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। कुंभ मेला 2025 में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा शुरू की है। यह सेवा श्रद्धालुओं को स्नान, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में मदद कर रही है।
ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा मेला स्थल पर स्थित इस्कॉन के केंद्र के पास शुरू हुई है। यहां पर 30 गॉल्फ कार्ट 9 जनवरी 2025 से काम कर रही हैं, जो सुबह 6 बजे से रात तक श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों तक पहुंचाती हैं। एक कार्ट एक बार में 8-10 लोगों को लेकर जाती है और 80-90 किलोमीटर का सफर तय करती है।
हर दिन एक कार्ट 1000 लोगों की सेवा करती है, और 30 गॉल्फ कार्ट मिलकर 30 हजार श्रद्धालुओं की मदद करती हैं। अब तक 17 जनवरी 2025 तक 2.5 लाख से ज्यादा लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं। यह सेवा 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी, और मेला खत्म होने तक गॉल्फ कार्ट 1.5 लाख श्रद्धालुओं को लगभग 1 लाख किलोमीटर की यात्रा कराएंगी।
अदाणी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर महाप्रसाद का मुफ्त वितरण भी कर रहे हैं। भोर 3 बजे से लेकर रात 11 बजे तक मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 400-500 वालंटियर भोजन सेवा में लगे हुए हैं, और रोजाना 1 लाख श्रद्धालु मुफ्त भोजन प्राप्त कर रहे हैं। इस भंडारे से लगभग 50 लाख लोगों को मुफ्त भोजन मिलेगा। इसके अलावा, अदाणी ग्रुप गीता प्रेस के साथ मिलकर 102 आरतियों का संग्रह वितरित कर रहा है। उनका लक्ष्य 1 करोड़ आरती संग्रह मुफ्त में वितरित करने का है।
Updated on:
18 Jan 2025 03:25 pm
Published on:
17 Jan 2025 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
