28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज प्रयागराज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ सहित ये कई कैबिनेट मंत्री, इस स्थान पर लगेगा जमावड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज यानी शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों का जमावड़ा लगेगा। ये है खास मौका..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Pravin Kumar

•

Updated: 20 Jul 2024, 6:57 AM IST

CM Yogi visit Prayagraj

Prayagraj: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र की शादी के बाद शनिवार को प्रयागराज में मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड में भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य जी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य राज्यों के कई कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, विधायक एवं सांसद के साथ ही उद्योग जगत की हस्तियों का आगमन होगा।

जो मंत्री नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के पुत्र अभिषेक एवं कृष्णिका के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के साथ ही नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में प्रयागराज पहुंच कर मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित घर जायेंगे। आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। वही उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिन में करीब 11 बजे मंत्री नन्दी के घर जाकर वर वधु को विवाह की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देंगे।

महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के साथ ही कई अन्य मंत्री शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग