25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में मानसून ने दी दस्तक, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान

प्रयागराज में वापस आए मानसून ने प्रतापगढ़ और कौशांबी में जबरदस्‍त प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। एक घंटे में ही 60 मिमी से ज्यादा वर्षा हो गई। आकाशीय बिजली भी गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई जख्‍मी हो गए। मौसम के इस रूप से मौसम सुहावना हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 24 Sep 2022, 12:42 PM IST

प्रयागराज में मानसून ने दी दस्तक, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान

प्रयागराज में मानसून ने दी दस्तक, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह से ही काले बादल छाए हैं। शुक्रवार को लगातार झमाझम बारिश होने से शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है। आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। इससे पता चलेगा कि कब तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

यह भी पढ़ें: त्योहारों को लेकर रेलवे चलाएगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किस रूट पर कितनी चलेगी ट्रेन

आसमान में छाए काले बादल

प्रयागराज में वापस आए मानसून ने प्रतापगढ़ और कौशांबी में जबरदस्‍त प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। एक घंटे में ही 60 मिमी से ज्यादा वर्षा हो गई। आकाशीय बिजली भी गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई जख्‍मी हो गए। मौसम के इस रूप से मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में तीन स्थानों पर तैयार होगी पानी टंकी, नहीं होगी शहरवासी और श्रद्धालुओं को पेयजल समस्या

आज सुबह से भी आसमान में घने बादल छाए हैं। बारिश की संभावना भी है। इसके अलावा प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रयागराज और उसके आसपास इसको में 29 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि बादल 29 तक छाए रहने की उम्‍मीद जताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग