28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजकर दिया बड़ा संदेश

नैनी निवासी कमर बानो समेत अन्य मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी है। राखियों के साथ शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह फिर जीत दर्ज करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिर भाजपा सरकार बनेगी तो देश हित के कार्यों में और तेजी आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 9 Aug 2022, 7:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजकर दिया बड़ा संदेश, 2024 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजकर दिया बड़ा संदेश, 2024 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार

प्रयागराज: 2024 में फिर भाजपा सरकार बने इसके लिए प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजकर यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। शहर से सटे नैनी निवासी कमर बानो समेत अन्य मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी है। राखियों के साथ शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह फिर जीत दर्ज करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिर भाजपा सरकार बनेगी तो देश हित के कार्यों में और तेजी आएगी।

पीएम और सीएम की तस्वीरों से सजी है राखी

प्रयागराज नैनी की महिलाओं ने पीएम और सीएम की तस्वीरों के साथ यह राखी तैयार किया है। उस पर मोदी राखी और योगी राखी भी लिखा है। इसके अलावा राखी के माध्यम से फिर से 2024 में भाजपा सरकार बने इसके लिए शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही इन मुस्लिम महिलाओं को पीएम मोदी और सीएम योगी से मुलाकात करने की चाहत है। नैनी की रहने वाली कमर बानो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिल पाएंगी। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से दिल्ली बुलाने के लिए फोन भी आएगा। वह रक्षाबंधन की सभी तैयारियां कर चुकी हैं। इनके साथ ही पप्पू सिद्दीकी, हरमन जीत सिंह, दलजीत कौर, अभिषेक मसीह, अरविंद जैन सहित तमाम अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाओं के साथ राखी को भेजा है।

यह भी पढ़ें: वर्षो की परंपरा को निभाने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे प्रयागराज, पैतृक गांव पहुंचकर मोहर्रम पर पढ़ी फातेहा

अल्पसंख्यक समाज के लोगों में बढ़ी लोकप्रियता

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि यह राखियां यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि अल्प संख्यक समाज के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं। यह भी आग्रह किया कि अन्य लोग भी अपनी सकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए राखी भेजें। इसके साथ ही वह यह जानकारी भी दें कि उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है या फिर नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग