महिलाओं के विरोध प्रदर्शन क़ी जानकारी जब प्रशासन को हुई तो उसके भी हांथ पांव फ़ूल गए। आनन फानन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल क़ी तैनाती क़ी गई। मौके पर एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे उन्होने महिलाओं को समझाने क़ी कोशिश भी क़ी, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। रात बढ़ते ही विरोध प्रदर्शन में महिलाओं क़ी संख्या भी बढ़ना शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है क़ी हम अपने ही देश में रहने का प्रमाण नहीं दे सकते। महिलाओं ने कहा कि अपने ही वतन में हम अपना कागज क्यों दिखाएं। महिलाओं ने कहा कि हमारे पुरखे इस वतन पर तिरंगा लेकर शहीद हो गए और हमें खुद का सबूत देना पड़ेगा, यह हम नहीं देंगे।