10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के दिन नंदी ने गरीब बच्चों को मॉल से दिलाया नया कपड़ा, ऐसे मनाई दिवाली

नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गरीब परिवार के बच्चों को मॉल में ले जाकर उनको मनपसंद शॉपिंग करवाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 8 Nov 2018, 1:48 PM IST

Nand Gopal Nandi

Nand Gopal Nandi

इलाहाबाद. उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दिवाली के शुभ अवसर पर बुधवार के दिन गरीब बच्चों के साथ अनोखे अंदाज में दीपावली का त्योहार मनाया। नंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गरीब परिवार के बच्चों को मॉल में ले जाकर उनको मनपसंद शॉपिंग करवाई।


बता दें कि विवेकानंद मार्ग स्थित यूनिक बाजार में नंदी ने करीब 110 बच्चों को ले जाकर उनकी पसंद की चीजें दिलवाई। बच्चों ने पैंट, टी-शर्ट, जीन्स से लेकर तमाम तरह की शॉपिंग की। वापसी में उन्होंने नए कपड़े और जूते पहने और अपने पुराने कपड़े और चप्पल, जूते पैक करके ले गए।

यह भी पढ़ें-

दीपावली पर एक घर में लगी आग, दो बेटे और मां की मौत

सभी बच्चे बहुत खुश होते हुए अपनी फ़ेवरेट चीज़े खरीदी। मंत्री ने यूनिक बाजार में करीब 2 घंटे से भी ज्यादा समय बच्चों के साथ बिताया और उनके साथ उनकी मनपसंद चीज़े खरीदने में उनका साथ दिया। बच्चों के साथ शॉपिंग कार्यक्रम में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं।