
Narendra Giri
प्रयागराज. Narendra Giri Death Revelations will be made on basis Of Postmortem. बुधवार सुबह महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी अस्पताल लाया गया। पोस्ट कम्प्लीट होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसाइड और हत्या की कहानी साफ हो जाएगी। सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कई बिंदुओं पर एसआईटी की टीम जांच करेगी। दोपहर 12 बजे उनको भू समाधि दी जाएगी। बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का शव प्रयागराज में संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे से लटका मिला। उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
5 डॉक्टरों का पैनल किया पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम के बाद बाघम्बरी मठ शव ले जाया जाएगा। फिर नरेंद्र गिरि की शव यात्रा निकाली जाएगी। शव यात्रा पानी की टंकी तिराहा, अलोपी मंदिर तिराहा, गाय बछड़ा तिराहा, जीटी जवाहर, तिनकोनियां फोर्ट, किला संगम चौकी के बाद लेटे हुए हनुमान मंदिर तक ले जाई जाएगी। दोपहर 12 बजे दिवंगत महंत को भू समाधि दी जाएगी। वहां पर संतों द्वारा विधि पूर्वक मंत्रों के उच्चारण के साथ ही समाधि दी जाएगी।
पोस्टमार्टम पैनल में 5 डॉक्टर शामिल
पैनल में 2 विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, 2 डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर, सभी डॉक्टर्स के नाम गुप्त रखे गए हैं। पोस्टमार्टम कम्प्लीट होने के बाद रिपोर्ट मौके पर ही सील की गई है। इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है।
12वीं तक के स्कूल कालेज बंद
योगी सरकार ने दिवंगत महंत की भू समाधि में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को जनपद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल व कालेज बंद करने का ऐलान किया है।
Updated on:
22 Sep 2021, 9:48 AM IST
Published on:
22 Sep 2021, 9:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.