
यूपी से चुनाव लड़ने की नीतीश कुमार के चुनावी दांव को लगा तगड़ा झटका, शिवपाल यादव ने पार्टी को लेकर किया ऐलान
प्रयागराज: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया था कि वह यूपी के प्रयागराज जिले की फूलपुर लोकसभा सीट से दांव मरेंगे। वह 2024 के चुनाव में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री के इस बयान से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई। अब प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की नीतीश के संभावित चुनावी दांव को बड़ा झटका लगा है। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाज पार्टी का ऐलान किया है कि वह नीतीश कुमार का समर्थन कतई नहीं करेंगे।
प्रसपा अब सपा से बनाएगी दूरी
पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ नेता लल्लन राय ने कहा कि नीतीश के अखिलेश यादव से समझौता करने की वजह से शिवपाल यादव की पार्टी अब उनसे भी दूरी बनाएगी। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी में अखिलेश यादव के साथ समझौता करने की तैयारी में है। इस समझौते की वजह से प्रगतिशील समाज पार्टी नीतीश कुमार को चुनाव में समर्थन नहीं देगी।
प्रसपा के प्रदेश महामंत्री लल्लन राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मौजूदगी वाले किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी पार्टी। अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने प्रगतिशील समाज पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। अखिलेश यादव की वजह से नीतीश कुमार से दूरी बनाएगी प्रगतिशील पार्टी। फूलपुर समेत किसी भी सीट से नीतीश के चुनाव लड़ने पर उन्हें कतई समर्थन नहीं दिया जाएगा।
नीतीश कुमार को लगा पहला झटका
शिवपाल की पार्टी के इस ऐलान से नीतीश कुमार की मुहिम को पहले ही कदम पर झटका लगा है। विपक्ष को एकजुट करने की नीतीश की कोशिशों को शिवपाल की पार्टी ने साथ छोड़ दिया है।
Published on:
21 Sept 2022 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
