मीडिया से आगे बात करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि अजमेर शरीफ, बड़े सरकार और छोटे सरकार आदि मजार में हिंदु बिल्कुल भी न जाएं। इस दौरान उन्होंने देश के तमाम स्थानों पर हिंदुओं के ऊपर हो रहे हमले पर चिंता जताई। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल, अमरावती में उमेश आदि की हत्या का दुःख जताया है। हिंदुओ को टारगेट करके योजनाबद्ध तरीके से कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा वीडियो जारी कर देश के प्रधानमंत्री को भी धमकाने की कोशिश की जा रही है।