
हत्या
इलाहाबाद. दीपावली की रात जिले के जमुनापार इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया परानीपुर गांव । मेजा थानान्तर्गत परानीपुर गाँव में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें निलेंद्र शुक्ल उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । जिसके बाद गाँव में दो गुटों के बीच जमकर तांडव मचा । तोड़फोड़ के साथ एक इंडिका कार को किया गया आग के हवाले।मृतक निलेंद्र शुक्ला केपीएस पब्लिक स्कूल रामनगर का संचालक भी था । मौक़े पर भारी पुलिस बल तैनात ।
इलाके में दहशत
दीपावली कि रात जब सब दीपोत्सव जश्न में डूबे थे उस वक्त जिले के यमुनापार इलाके में खून खराबा हो रहा था। मेजा के परानी पुर में थोड़ी सी कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि अंधाधुंध फायरिंग हुई। और हमलावरों ने घर पर चल कर गोली मारी।अस्पताल ले जाते समय एक घयाल की मौत हो गई।नाराज गसँ। वालो ने आगजनी की हमलावरों की गाड़ी में आग लगायी। एक बार फिर पुलिस अपराध रोकने में नाकाम रही । त्यौहार के दिन गोलीबारी के चलते हुई मौत को लेकर इलाके में दहशत है और भारी पुलिस बल तैनात की गई ।
यह है मामला
मेजा थाना अंतर्गत ग्राम विशेनपुर के अमन सिंह पुत्र शिवदेव सिंह ठाकुर परानीपुर गांव स्थित के0पी0एस0 कॉलेज के अंदर अनमोल इलेक्ट्रानिक सेंटर की दुकान पर सामान लेने आये थे। सामान के लेन देन को लेकर दुकानदार व अमन सिंह के बीच वाद विवाद होने लगा।उसी समय स्कूल के अंदर बैठे स्कूल के प्रबंधक के छोटे भाई नीरेंद्र शुक्ल पुत्र रज्जन शुक्ल आ गए। जिनसे भी अमन सिंह की कहा सुनी हुई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गोली चली जिसमे नीरेंद्र शुक्ल व शिव देव सिंह को गोली लगी।जिन्हें अस्पताल ले जाते समय नीरेन्द्र शुक्ल की मृत्यु हो गई। और शिव देव सिंह को स्वरूप रानी अस्पताल ले जा कर उनका इलाज कराया जा रहा है।
कार में लगाई आग
अमरेंद्र सिंह द्वारा घटनास्थल पर लाई गई टाटा जस्ट गाड़ी में कुछ लोगों द्वारा आग लगा दी है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस बल मौजूद है। कार्यवाही की जा रही पुलिस के अनुसार मौके पर सामान की नींद लेने विवाद हुआ था जिसके बाद दूसरा पक्ष नरेंद्र के घर पर छोड़कर गोली चलाई जवाबी कार्यवाही में मृतक के परिजनों ने की फायरिंग की और दोनों पक्षों के लोग घायल हुए जिनमें नरेंद्र शुक्ल की मौत हो गई है मामले की हर पहलुओं की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।
Published on:
20 Oct 2017 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
