26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, एक की हालत गंभीर

ग्रामीणों ने फावड़े से खोद कर मलबे में दबे पांच लोगों को बचाया
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Aug 01, 2017

House collapsed

House collapsed

इलाहाबाद.
बहरिया थानांतर्गत सराय अजीज उर्फ महपूरा गांव में घर मे सो रहे परिवार के पांच सदस्यों पर मंगलवार को कच्चा मकान गिर गया। आसपास के लोगों ने फावड़े से मलवा हटा कर बाहर निकाला और घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया।



एक बार फिर बरिश ने लोगों पर कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मोहम्मद अनीस, उसकी पत्नी सन्नो व घर के अन्य सदस्य सलमा बनो, सफरोज, गुड्डू कच्चे घर मे सो रहे थे। इसी बीच बारिश से मिट्टी से बने घर की एक दीवार अचानक ढह गई। दीवार ढहने की आवाज सुन घर मे सो रहे सभी सदस्य उठ कर बैठ गए। जब तक वो कुछ समझ पाते पूरा छत व दीवार उनके ऊपर गिर गई। जिसके बाद लोग चिल्लाने और शोर मचाने लगे।


यह भी पढ़ें:

Congress के बाद BJP का रिकॉर्ड बनाना तय, पूरा होगा आरएसएस का बड़ा सपना




आवाज सुन कर आसपास लोग वहां पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलने लगे। इसमें कुछ लोग मिट्टी की दीवार के चपेट में भी आ गए थे। जिन्हें फावड़े की मदद से मिट्टी हटा कर बाहर निकाला गया। इस दौरान इन्हें निकालने के लिए पूरा गांव मशक्कत करता नजर आया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दे दी और 108 नम्बर डायल कर एम्बुलेंस को बुला लिया। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को तत्काल बहरिया सी एच सी पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों ने जिला अस्पताल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में अफरोज की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग