Dhirendra Krishna Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वेर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 19 फरवरी को प्रयागराज में दिव्य दरबार लगने वाला था। लेकिन सुरक्षा के कारणों से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा और माघ मेला को लेकर प्रयागराज पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को करा पाना असंभव बताया। दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।