21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखाड़े भेज रहे सात समंदर पार न्यौता, पुस्तैनी बहीखाते से निकाला जा रहा यजमानों का पता

कूरियर, स्पीडपोस्ट और सोशल नेटवर्किंग साइटस के जरिये भी साधा जा रहा संपर्क

2 min read
Google source verification
sanat mahant

akhada parishad

प्रयागराज। कुंभ 2019 की तैयारियों में जुटे संत—महात्माओं ने अपने भक्तों और शिष्यों को प्रयागराज आने के लिए न्योता भेजना शुरू कर दिया है। 2019 के कुंभ के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सहित संत समाज भव्य आयोजन की तैयारी में लगा है। अखाड़ों, मंदिरों, मठों और मेला क्षेत्र में संत महात्माओं की जमीन आवंटन के मद्देनजर मेला क्षेत्र में आवाजाही भी शुरू हो चुकी है।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से संगम तट पर अखाड़ों के शिविर लगने लगेंगे। जिसके लिए अखाड़े अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। मेला क्षेत्र में शिविर लगाना भंडारों का आयोजन और श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखाड़ा परिषद सहित 13 अखाड़े और तीर्थ-पुरोहितों ने देश-दुनिया में रह रहे अपने शिष्यों के लिए आमंत्रण कार्ड छपवाया है।

वाटसऐप का भी ले रहे सहारा
श्रद्धालुओं तक आमंत्रण कार्ड भेजने के लिए कूरियर, स्पीड पोस्ट के साथ वाटसऐप का भी सहारा लिया जा रहा है। अखाड़ों के आमंत्रण कार्ड में भूमि पूजन शाही, स्नान ध्वजा पूजन, पेशवाई की तिथियां अंकित है। अखाड़े कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। हर अखाड़े में इस काम के लिए 8 से 10 सन्यासियों को लगाया गया है।

बहीखातों में ढूंढा जा रहा भक्तों का पता
अखाड़ों में सन्यासी, बहीखाता से देश विदेश में रहने वाले भक्तों का पता खोजकर आमंत्रण भेज रहे हैं। आमंत्रण के बाद श्रद्धालुओं से उनसे आने और जाने की तिथियां पूछी जा रही हैं। साथ ही कितने दिन रुकेंगे कितने सदस्य आएंगे, इसका विवरण भी लिया जा रहा है। आमंत्रित किए गए श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन से आने-जाने के लिए वाहन अखाड़े में रुकने के लिए अलग शिविर लगाने का प्रबंध किया जा रहा है।

आमंत्रण पाकर बनाते हैं आने का मन
खाडा आने वाले श्रधालुओं को मेला क्षेत्र में भ्रमण के लिए उन्हें वाहन भी उपलब्ध कराएगा। उनके लिए भोजन -प्रसाद का प्रबंध करना यह सब अखाड़ों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकर संता कर सभी कामों की रूप रेखा तैयार की जा रही है। महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत राम सेवक गिरी ने बताया, अधिक श्रद्धालु आए उसके निमित्त निमंत्रण भेजा जा रहा है।जूना अखाड़े के कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत विद्यानंद सरस्वती के मुताबिक कई श्रद्धालु आमंत्रण पाकर आने का मन बनाते हैं।

तीर्थ पुरोहित भी भेज रहे निमंत्रण
वहीं संगम क्षेत्र के तीर्थ पुरोहित भी यजमानों को वाटसऐप के जरिए आमंत्रित कर रहे हैं। पैतृक बहीखाते से यजमानों का पता ढूंढा जा रहा है। देश विदेश में रहने वाले भक्तों श्रद्धालुओं को आने का आमंत्रण दिया जा रहा है। तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के महामंत्री धीरज शर्मा ने कहा कि यजमान को आमंत्रित कर यह भी पता किया जाता है कि वे आएंगे या नहीं। आने की पुष्टि होने पर रहने और बाकी व्यवस्थाएं की जाती हैं।