1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में गोलीकांड: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, बुल्डोजर से ढहाया घर, 25-25 हजार का इनाम घोषित

एसपी गंगापार ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपियों को हाज़िर होने के लिए ऐलान किया कि अगर हाजिर नहीं हुए तो घर गिरा दिया जाएगा। दोपहर बाद बुलडोजर एक्शन में आया और सिकंदर के एक पुत्र जावेद अहमद का घर ढहा दिया गया। पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची। बुलडोजर को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 30 May 2022, 8:58 AM IST

प्रयागराज में गोलीकांड: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, बुल्डोजर से ढहाया घर, 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज में गोलीकांड: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, बुल्डोजर से ढहाया घर, 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज: प्रयागराज में हुए दिनदिहाड़े गोलीकांड करने वाले आरोपियों का घर बुलडोजर से गिरा दिया गया है। फाफामऊ के रूदापुर गांव में शनिवार दोपहर भट्ठा मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या और दो लोगों को घायल करने के वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस आरोपितों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और घर को ढहा दिया है। 24 घंटे बीत जाने बावजूद अब तक कोई भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

एसपी गंगापार ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपियों को हाज़िर होने के लिए ऐलान किया कि अगर हाजिर नहीं हुए तो घर गिरा दिया जाएगा। दोपहर बाद बुलडोजर एक्शन में आया और सिकंदर के एक पुत्र जावेद अहमद का घर ढहा दिया गया। पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची। बुलडोजर को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंचे अफसर बुलडोजर लेकर हत्याकांड के मुख्य आरोपियों जैद, खुर्शीद और जावेद के घर के बाहर पहुंची। घर बाहर खड़े परिजनों से प्रशासन बात किया लगभग दो घंटे में आरोपियों के घरों ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण करने के बाद टीम वापस चली गई।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में गोलीकांड: घायल ने बताई घटना का सच, चारों तरफ से घेरकर हमलावरों ने मारी थी गोली

आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपियों का सुराग नजे मिलने से पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। प्रयागराज एसएसपी ने बताया कि गोलीकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। गौरतलब है कि हत्याकांड में खुर्शीद, जैद और जावेद के अलावा फैजू को नामजद किया गया है। यह चारों रूदापुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद अब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश