सुप्रीमकोर्ट की नजर हुई टेढ़ी
पूर्व सांसद अतीक अहमद के देवरिया जेल में बंद होने के दौरान उनके कारनामे सामने आए ।जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैया के बाद अतीक अहमद पर शिकंजा कसना शुरू हुआ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को जून में नैनी जेल से अहमदाबाद जेल भेजा गया।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई। अतीक अहमद के दफ्तर उनके घर लखनऊ के कार्यालय सहित उनके करीबियों के यहां सीबीआई की छापेमारी हुई। अतीक अहमद के चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित अन्य से पूछताछ सीबीआई अभी भी कर रही है।