25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा और सपा में हो गई पोस्टर की टक्कर, बना चर्चा का विषय, देखकर हैरान हुए प्रयागवासी

विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता के बीच जा रहे हैं और विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कोई किसी पर निशाना साध रहा है तो कोई किसी पर। लेकिन भाजपा सिर्फ समाजवादी पर नजर गड़ा दी है और समाजवादी सिर्फ भाजपा को टारगेट पर ले ली है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने भाजपा के पोस्टर का जवाब सिर्फ पोस्टर से ही दिया है। कुछ महीने पहले भाजपा ने शहर के चौक-चौराहों पर एक पोस्टर लगाया था और सपा पर निशाना साधा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 6 Jan 2022, 2:23 PM IST

भाजपा और सपा में हो गई पोस्टर की टक्कर, बना चर्चा का विषय, देखकर हैरान हुए प्रयागवासी

भाजपा और सपा में हो गई पोस्टर की टक्कर, बना चर्चा का विषय, देखकर हैरान हुए प्रयागवासी

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता के बीच जा रहे हैं और विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कोई किसी पर निशाना साध रहा है तो कोई किसी पर। लेकिन भाजपा सिर्फ समाजवादी पर नजर गड़ा दी है और समाजवादी सिर्फ भाजपा को टारगेट पर ले ली है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने भाजपा के पोस्टर का जवाब सिर्फ पोस्टर से ही दिया है। कुछ महीने पहले भाजपा ने शहर के चौक-चौराहों पर एक पोस्टर लगाया था और सपा पर निशाना साधा था।

अब उसी तरह एक और पोस्टर समाजवादी पार्टी की तरफ से अब लगाई गई है, पोस्टर में वही लिखा है लेकिन भाजपा पर निशाना साधा गया है। भाजपा के पोस्टर में 2017 के पहले की कहानी और सपा के पोस्टर में 2017 के बाद की कहानी है। शहर में लगे यह पोस्टर चर्चा का विषय बना है और आने-जाने वाले लोग पोस्टर देखकर हैरान और चकित है।

यह भी पढ़ें: योगगुरु आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई, कोर्ट ने मांगा री-ज्वाइंडर

पोस्टर में लिखा है 'फर्क साफ है'

सबसे पहले प्रयागराज में भाजपा ने 'फर्क साफ है' के स्लोगन से पोस्टर लगाया था और उसमें यह लिखा था कि 2017 के पहले सरकारी पैसा नाच-गाने में लगाया जाता था, लेकिन 2017 के बाद सरकारी पैसा प्रदेश की तरक्की में लगाया गया। अब उसी पोस्टर के बगल में एक और पोस्टर समाजवादी का लग गया है। और उसमें लिखा है कि 2017 के पहले सरकारी पैसा रोजगार, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और छात्रों के ऊपर लगाया था और 2017 के बाद ऑक्सीजन के कमी के लिए तड़प रहे प्रदेश के लोग... जगह-जगह पर लगे पोस्टर में समाजवादी कार्यों और भजापा शासन में हुए समस्याओं को दर्शाता है। जनता पोस्टर को देखकर चकित है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में जो कार्य 50 साल में नहीं हुआ, वह पांच साल में कर दिखाया गया- नितिन गडकरी

पोस्टर ने दिखाया भजापा को आईना

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि जिस तरह भजापा ने समाजवादी पार्टी को पोस्टर के जरिए बदनाम करने का काम किया है तो उसी तरह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उन्ही के तरीके से पोस्टर लगाकर आईना दिखाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी हमेशा से जनता और प्रदेश के हित में काम किया है और 2022 में समाजवादी सरकार बहुमत के साथ बन रही है। पोस्टर से जनता रूबरू हो और भजापा के बहकावे में न आए, इसीलिए यह पोस्टर लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग