30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता आशुतोष राणा व राजपाल यादव दद्दा शास्त्री की अस्थियां लेकर पहुचें प्रयाग, संगम में हुआ विसर्जन

दद्दा का संगम की रेती से रहा विशेष नाता , एक माह जमाते थे डेरा      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 27 May 2020, 2:49 PM IST

Prabhakar Shastri Dadda ash was immersed in Sangam

अभिनेता आशुतोष राणा व राजपाल यादव दद्दा शास्त्री की अस्थियां लेकर पहुचें प्रयाग, संगम में हुआ विसर्जन

प्रयागराज। गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की अस्थियां बुधवार को पूरे विधिविधान के साथ संगम में विसर्जित कर दी गईं। संगम के तट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें कोरोना की महामारी के बीच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दद्दा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । जिसके बाद संगम में पूरे विधि विधान से तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि विसर्जन कराया। इस मौके पर दद्दा जी के शिष्य और बॉलीवुड के एक्टर आशुतोष राणा और एक्टर राजपाल यादव भी मौजूद रहे। संगम के तट पर मौजूद लोगों ने नम आंखों से अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

गौरतलब है कि 17 मई को 85 वर्ष की आयु में दद्दा जी का निधन हो गया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश के कटनी में 18 मई को उनका अंतिम संस्कार हुआ था। गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी 2002 के माघ मेले से हर साल प्रयागराज आते रहे हैं। माघ मेले और कुम्भ में उनका विशाल शिविर लगता था और प्रतिवर्ष सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का वे निर्माण भी कराते थे। दद्दा जी ने वर्ष 2008 में सवा पांच करोड़ शिवलिंग का निर्माण कराने का रिकार्ड भी बनाया था। उनके शिविर में उनके प्रमुख शिष्यों में शामिल एक्टर आशुतोष राणा और राजपाल यादव भी नियमित आते रहे हैं। अस्थि विसर्जन के मौके पर मौजूद दद्दा जी के शिष्य और बॉलीवुड के एक्टर आशुतोष राणा के मुताबिक वे दद्दा जी से 1984 से जुड़े थे।

उन्होंने कहा है कि आज वे जिस मुकाम पर हैं दद्दा जी के ही आशीर्वाद से हैं। उन्होंने कहा है कि दद्दा जी ने अपने जीवन काल में 138 बार सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया है। तकरीबन पांच अरब पार्थिव शिवलिगों का उन्होंने निर्माण कराया है। आशुतोष राणा ने कहा है कि ऐसे पूज्यनीय संत शरीर त्यागने के बाद भी अपने शिष्यों के आचार विचार में मौजूद रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश