बसंत पंचमी की स्नान के बाद शहर में एक बार फिर भारी भीड़ आने लगी है। शहर के अंदर आने वाले सभी रास्तों पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। एकादशी और वीकेंड होने के कारण भीड़ अधिक मात्रा में संगम क्षेत्र में आ गई है। प्रयागराज में लगे इस भीषण जाम के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। सामान्य गाड़ियों से लेकर वीआईपी गाड़ियां और एम्बुलेंस भी इस भीषण जाम में फंसी दिखाई दीं।