1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज मर्डर मिस्ट्री का खुला राज, प्रेमिका का पिता ही निकला प्रेमी का कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी कहानी

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी पिता ने सच्चाई को बयां करते ही फूटफूटकर रोने लगा। इसके बाद कहा कि मैंने अपने से ही अपना परिवार बरबाद कर लिया है। इसके बाद वह कहा कि मैंने अपने ही हाथों से सब कुछ बरबाद कर किया है। आरोपी ने अफसरों के सामने भी वह यही कहता रहा कि वह नहीं जानता था कि युवक कौन है। उधर घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों व परिचितों का कहना था कि सुनील का तीनों बच्चों में सबसे ज्यादा लगाव अपनी बेटी से था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 May 2022, 3:41 PM IST

प्रयागराज मर्डर मिस्ट्री का खुला राज, प्रेमिका का पिता ही निकला प्रेमी का कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी कहानी

प्रयागराज मर्डर मिस्ट्री का खुला राज, प्रेमिका का पिता ही निकला प्रेमी का कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी कहानी

प्रयागराज: नैनी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर प्रेमी की गोलीमार हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ढाबा संचालक आरोपी सुनील मिश्रा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में नाकाम रहा। आरोपी पिता ने ही बेटी की प्रेमी अर्णव को गोली मारकर फिर जख्मी बेटी के हाथों में पिस्टल पकड़ा दिया था। इसके बाद उसने सुबह पांच बजे के लगभग 112 पर फ़ोन करके घटना की जानकारी पीरवी को दी। पिता से पूछताछ करने पर वह अपने ही बयानों में फस गया और घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पिता कस्टडी में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के सामने सच्चाई बयां करते फूट-फूटकर रोया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी पिता ने सच्चाई को बयां करते ही फूटफूटकर रोने लगा। इसके बाद कहा कि मैंने अपने से ही अपना परिवार बरबाद कर लिया है। इसके बाद वह कहा कि मैंने अपने ही हाथों से सब कुछ बरबाद कर किया है। आरोपी ने अफसरों के सामने भी वह यही कहता रहा कि वह नहीं जानता था कि युवक कौन है। उधर घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों व परिचितों का कहना था कि सुनील का तीनों बच्चों में सबसे ज्यादा लगाव अपनी बेटी से था। वह उसकी लाडली थी और घर में केवल उसका ही जन्मदिन मनाया जाता था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी उसने बेटी के साथ ही अपनी प्रोफाइल फोटो लगा रखी है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में आठ खूंखार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, देने जा रहे थे बड़ी डैकती को अंजाम

क्लास छुटाने के बाद भी प्यार का रिश्ता बना रहा

मृतक अर्णव और घायल लड़की का गहरा रिश्ता था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। अर्णव बुधवार की सुबह से प्रेमिका के घर मिलने आया था। स्कूल से साथ छूट जाने के बावजूद वह दोनों इंस्टाग्राम से बात करते थे। इसके बावजूद वह मिलते जुलते थे। घटना वाले दिन भी अर्णव अपने प्रेमिका के घर मिलने गया था।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश