17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यायपालिका में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ानी होगी, तभी न्यायपूर्ण समाज की स्थापना कर सकेंगे : राष्ट्रपति कोविंद

President Ramnath Kovind UP Visit- राष्ट्रपति पहुंचे प्रयागराज, कानून मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

2 min read
Google source verification
 President ramnath kovind prayagraj visit

President Ramnath Kovind: राष्ट्रपति पहुंचे प्रयागराज, कानून मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

प्रयागराज. President Ramnath Kovind UP Visit- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ऐतिहासिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। आशा करता हूं कि देश के इस बड़े हाईकोर्ट में महिला अधिवक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

राष्ट्रपति यहां हाईकोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद यहां के अन्य कार्यकमों में भाग लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर गये। यहां 4 बजे से बजे तक रहेंगे। यहां हल्हा नाश्ता और चाय पिएंगे। यहां से राष्ट्रपति सर्किट हाउस जाएंगे। सर्किट हाउस से ही पांच बजे तक राष्ट्रपति की रवानगी प्रयागराज से हो जाएगी। इस दौरान वह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर भी जाएंगे।

सुरक्षा में 4000 से ज्यादा जवान तैनात
राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर दी गई। एक दिन पहले ही केंद्रीय बल के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए हैं। प्रोलोग्राउंड व हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अफसरों व पुलिसकर्मियों को मिलाकर 4000 से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियों दिनभर दौड़ती रहीं। पुलिस अफसरों की मौजूदगी में बम्हरौली से सर्किल हाउस और फिर पोलो ग्राउंड से हाईकोर्ट कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल भी किया गया।

चौराहे का रूट निर्धारित
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रयागराज से जौनपुर-वाराणसी मार्ग से वाहन आ-जा सकेंगे। बसों व दूसरे वाहन सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा और फिर रामबाग फ्लाइओवर ब्रिज होते हुए बैरहना, अलोपीबाग फ्लाइओवर शास्त्री पुल पर जाएंगे। रीवा, चित्रकूट, मीरजापुर के लिए रामबाग फ्लाइओवर से बैरहना, बांगड़ चौराहा से नया यमुना पुल होते हुए लेप्रोसी मिशन चौराहे का रूट निर्धारित किया गया है।