
Railway preparations for Mahakumbh: महाकुंभ 2025 में रेलवे के पास बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में श्रध्दालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए रेलवे ने 13 हजार ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है। जिसके लिए व्यापक तैयारी भी की जा रही है। महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज के 8 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तैयार रहेंगे। जिसमें प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, झूंसी, रामबाग, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशन पर ट्रेनें रुकेंगी और यहीं से अलग अलग शहरों के लिए टे्रनें मिलेंगी भी। वहीं इन स्टेशनों पर अने वाले यात्रियों के रुक ने के लिए शानदार आश्रयस्थल भी बनाए गए हैं। प्रयागराज स्टेशनों पर बने यात्री आश्रयस्थल पर एक बार में एक लाख यात्री रुक सकेंगे।
कहां रुकेंगी कौन सी ट्रेनें (Makahumbh 2025)
मेले में अलग अलग शहरों से आने वाली ट्रेनें अलग अलग स्टेशन पर रुकेंगी। फिर उन स्टेशनों से श्रध्दालुओं को महाकुंभ स्थल यानी संगम तक जाना होग। जिसमें मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों को नैनी व छिवकी स्टेशन पर रोका जाएगा। यहां से लगभग 11 किलोमीटर पर संगम तक जाना होगा। इसके अलावा लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाली ट्रेनों को फाफामऊ और संगम स्टेशन पर रोका जाएगा। वाराणसी गोरखुपर आदि रूट से आने वाले यात्रियों को झूंसी और रामबाग स्टेशन पर उतरना होगा।
इन स्टेशनों से मिलेंगी इन शहरों के लिए ट्रेनें
विंध्याचल मिर्जापुर और चुनार की ओर जाने वाली ट्रेनें नैनी और प्रयागराज जंक्शन से मिलेंगी। कानुपर, भरवारी, सिरथू, फतेहपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से मिलेंगी। जबलपुर, मानिकपुर, डभैरा, सतना, झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, नैनी व छिवकी स्टेशन से मिलेंगी। लखनऊ, बरेली, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रयाग व फाफामऊ स्टेशन से मिलेंगी। इसी तरह वाराणसी, ज्ञानपुर, बलिया, भटनी और गोरखपुर जाने के लिए ट्रेनें रामबाग और झूंसी स्टेशन से मिलेंगी।
Updated on:
10 Dec 2024 09:25 am
Published on:
10 Dec 2024 09:25 am
