25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारों को लेकर रेलवे चलाएगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किस रूट पर कितनी चलेगी ट्रेन

दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर रेलवे पूरी तैयारी में है। प्रमुख ट्रेनों में लंबी बेटिंग लिस्ट होने की वजह से रेलवे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह विशेष ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी। इससे वाराणसी, कानपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, पटना, भागलपुर, अमृतसर, लुधियाना आदि शहरों से भी आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 24 Sep 2022, 12:21 PM IST

त्योहारों को लेकर रेलवे चलाएगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किस रूट पर कितनी चलेगी ट्रेन

त्योहारों को लेकर रेलवे चलाएगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किस रूट पर कितनी चलेगी ट्रेन

प्रयागराज: दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर रेलवे पूरी तैयारी में है। प्रमुख ट्रेनों में लंबी बेटिंग लिस्ट होने की वजह से रेलवे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह विशेष ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी। इससे वाराणसी, कानपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, पटना, भागलपुर, अमृतसर, लुधियाना आदि शहरों से भी आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन इन रूटों पर होगी संचालित

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसलिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 01678/01677 नई दिल्ली – गया त्योहार विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलेगी, शाम 5.50 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में गया से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 18 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। गया से सुबह सात बजे चलेगी, दोपहर 12.45 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

04066/04065 दिल्ली – पटना स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जानकारी दी गई कि दिल्ली से 17, 19, 21, 23, 25, 27 व 29 अक्टूबर को रात 11.10 बजे चलेगी, सुबह 9.05 बजे प्रयागराज जंक्शन व अपराह्न 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से 18, 20, 22, 24, 26, 28 व 30 अक्टूबर को 5.45 बजे रवाना होगी, रात 13.05 बजे प्रयागराज व सुबह 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

04002/04001 आनंद विहार – भागलपुर विशेष

ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 7.05 बजे रवाना होगी, सुबह 5.05 बजे प्रयागराज व शाम छह बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से रात 7.45 बजे रवाना होगी, सुबह 8.25 बजे प्रयागराज व शाम 6.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में तीन स्थानों पर तैयार होगी पानी टंकी, नहीं होगी शहरवासी और श्रद्धालुओं को पेयजल समस्या

04076/04075 अमृतसर – पटना विशेष ट्रेन अमृतसर से 18, 22 व 26 अक्टूबर को दोपहर 2.50 बजे चलेगी, अगले दिन सुबह 9.05 बजे प्रयागराज, अपराह्न 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से शाम 5.45 बजे चलेगी, रात 12.45 बजे प्रयागराज व अगले दिन शाम छह बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। यह सभी विशेष ट्रेन अपने नियमित समय से संचालित की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग