पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ औसत है हर दिन इस तरह की घटना हो रही है। जिसमें सिविल लाइंस, जॉर्ज टाउन और दारागंज इलाका शामिल है। लेकिन ज्यादा तार मामलों में मुकदमा न दर्ज होने के बावजूद पुलिस रिकार्ड में जिले में लूट और छिनैती की रिपोर्ट दर्ज करने का डाटा 112 है। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वालों का शिकार ज्यादातर छात्र बन रहे हैं। जो यहां रहकर तैयारी करने आते हैं, पुलिस के पचड़े में पड़ना नहीं चाहते इसलिए वह भी एक दो बार जाकर थाने से लौट आते हैं। ऐसे ममाले में कोई केस भी दर्ज नही होता है।