4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ में इलाहाबाद आएंगे प्रवासी भारतीय, तैयारियां जांचने पहुंची विदेश मंत्रालय की स्क्रीनिंग टीम

Kumbh Mela 2019 : कुम्भ में वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए प्रवासियी करेंगे कुम्भ नगरी इलाहाबाद का भ्रमण और दर्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 May 2018, 3:26 PM IST

Allahabad Kumbh

कुंभ की तैयारी देखने पहुंची टीम

इलाहाबाद. आने वाले कुम्भ 2019 को विश्व के पटल पर भव्य व अद्भुत आयोजन बनाने में सरकार जी जान से जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर खुद नजर बनाए हुए हैं। शासन की ओर से इसके लिए बैठक व निरक्षण लगातार जारी है । मुख्यमंत्री योगी के निरक्षण करने के दूसरे दिन दिल्ली सरकार की टीम ने संगम नगरी का निरक्षण किया। आगामी कुम्भ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आने वाले प्रवासी भारतीयों और उनके परिजनों को कुम्भ नगरी इलाहाबाद का भ्रमण व दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने और राज्य सरकार की ओर से किये जा र हे इंतजामों की जानकारी लेने के लिये भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की स्क्रीनिग कमेटी ने इलाहाबाद का दौरा किया।


गंगा तट पर बन रहे 5000 स्विस कॉटेज
विदेश मंत्रालय की टीम ने राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासन और मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कुम्भ की व्यवस्था पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के सचिव वीएम मुले के नेतृत्व में मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमके महायात तथा एनआरआई निदेशक एमपी सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के एनआरआई विभाग के विशेष सचिव आलोक पाण्डेय पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अखण्ड प्रताप सिंह तथा कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरन आनन्द के साथ अरैल क्षेत्र में गंगा के तट के मैदान क्षेत्र में 5000 स्विस काटेज का प्रस्तावित स्थल देखा।


भारत सरकार के सदस्यों ने मेले में विशेष व्यवस्था वाले सभी चयनित स्थल का निरक्षण किया। टीम ने मेलाधिकारी से वाराणसी से मेला क्षेत्र तक पहुंचने के समय और मार्ग की जानकारी ली मेला अधिकारी ने 5000 काटेज की संख्या में उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस तम्बुओं के शहर में होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी स्टीयरिंग कमेटी को दी। गंगा के किनारे बसने वाले धार्मिक शहर में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं की जानकारी कमेटी ने ली। टीम के सदस्यों नें मेला अधिकारी विजय किरन आनन्द सचिव पर्यटक अखण्ड प्रताप सिंह विशेष एनआरआई आलोक पाण्डेय और सूचना निदेशक डॉ. उज्जवल कुमार के साथ संगम क्षेत्र और किला घाट का निरिक्षण किया ।


कुभ के सफल आयोजन की मागी मुराद
विदेश मंत्रालय की टीम हनुमान मन्दिर में जाकर दर्शन पूजन किया और आगामी कुम्भ को भव्य दिव्य आयोजन की प्रार्थना की। बता दें की प्रवासी भारतीय दिवस के बाद सभी आगन्तुक प्रवासी भारतीयों को प्रयागराज कुम्भ का दर्शन कराने के बाद 25 जनवरी तक वापस दिल्ली भेज देने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। ताकि सभी आगन्तुक प्रवासी भारतीय गणतन्त्र दिवस समारोह में शामिल हो सकें।

भारत सरकार कुभ को दिव्य और भव्य बनाने में जुटी
प्रवासी भारतीयों का दिनांक 24 जनवरी 2019 को प्रातः कुम्भ तक लाने उन्हें स्नान कराने कुम्भ में सांस्कृतिक गतिविधियों का दर्शन कराने सन्त महात्माओं के शिविर तक पहुंचाने उनके संकीर्तन भोजन आवासकी व्यवस्था तथा आयोजन के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया तक कुम्भ की ब्रांडिंग पर चर्चा की गयी। प्रवासी भारतीय कुम्भ में प्रातः काल और सांयकाल के आकर्षण नजारे तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर दर्शन कर सके। बैठक में विदेश मंत्रालय के सचिव वीएम मुले ने कहां कि भारत के कुम्भ को पूरे विश्व यशस्वी बनाने का बीड़ा भारत सरकार ने उठाया है। इसके राज्य सरकार और इलाहाबाद प्रशासन का सहयोग अनिवार्य है। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने स्टीयरिंग कमेटी को यह आश्वस्त किया कि विश्व स्तरीय आयोजन के लिए हम एक वर्ष पहले से तैयार है।
By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश