1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों की संख्या में अयोध्या पंहुचें शिव सैनिक, प्रशासन अलर्ट

प्रयागराज में शिव सैनिको ने लगाया जय श्री राम का नारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 24 Nov 2018, 12:48 AM IST

राम मंदिर

शिव सेना

प्रयागराज: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में एक बार फिर भगवान राम की धरती पर भक्तो का सैलाब उमड़ने को बेताब है। देश भर से राम भक्त अयोध्या कूच की तैयारी में है। बता दें की आगामी धर्मसभा से पहले अयोध्या में हलचल बढ़ी है। देश भर की नजर राम की नगरी पर है। राम मंदिर के मुद्दे पर बाला साहेब ठाकरे के बाद पहली बार शिवसेना राम मंदिर को लेकर सीधे सामने आई है।उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर शिव सैनिक अयोध्या का रुख कर चुके है।

शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्या पंहुच रहे है। बड़ी तादात में शिव सैनिक अयोध्या के लिए कूच कर चुके है। मुम्बई से स्पेशल ट्रेन शिव सैनिको को लेकर रवाना हुई। अयोध्या स्पेशल ट्रेन प्रयागराज पहुंची और शिव सैनिको ने जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। हांथो में झंडा लिए शिव सैनिको जय श्री राम का जोर दार नारा लगाया। मिडिया से मुखातिब शिव सैनिको ने कहा राम मंदिर बने। शिव सैनिक नाच गाकर अयोध्या के लिए निकल पड़े। महाराष्ट्र के गांवो से लेकर मुंबई के स्थानीय शिव सैनिको ने कहा राजनीत नही चलेगी। अब राम मंदिर बनाना ही होगा। अयोध्या में राम का मंदिर नही बना अब शिव सैनिक की जाकर राम मंदिर बनाने की अगवाई करेगा।

मुम्बई से निकली शिव सैनिको की स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के स्टेशन पर पहुंची। अपने तय समय से डेढ़ घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची ट्रेन पर शिव सैनिको में गजब का उत्साह दिखा।उत्साहित शिव सैनिक राम मंदिर निर्माण के संकल्प का नारा लगा रहे थे।प्रयागराज से अयोध्या के लिए ट्रेन निकली।इसे देर रात तक अयोध्या पंहुचना है। प्रयाग स्टेशन पर रुकी सैकड़ो सैनिक राम लला नारे लगाने लगे और संकल्प लिया की मंदिर निर्माण करके ही लौटेंगे हालाँकि शिव सैनिको आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही। और उनकी हर गतिविधियों पर नज़र रखे थी। शिव सैनिको का कहना है की प्रदेश और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा मंदिर निर्माण नहीं करा पा रही इसलिए हिन्दुओ का सब्र अब टूट चुका है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश