25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थनाथ ने कहा अखिलेश मुलायम परिवार के अंतिम शासक, कहा बबुआ बुआ भी नहीं रोक सकेंगे बीजेपी का अश्वमेघ घोड़ा

मोदी और योगी के मैजिक से घबड़ाकर बबुआ और बुआ घबराए 

2 min read
Google source verification
 Phulpur Lok Sabha by-election 2018

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव 2018

इलाहाबाद. फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करने इलाहाबाद पहुंचे सीएम योगी के मंच से स्वास्थ्यमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सपा, बसपा और अतीक अहमद पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने अखिलेश और मायावती को जहंा बबुआ और बुआ कहते हुए तंज कसा। वहीं अतीक अहमद जैसे अजगर डाॅन के आतंक को बीजेपी कार्यकाल में खत्म करने की बात कही।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को सीएम योगी के मंच से कहा कि बीजेपी के विजय का अश्वमेघ घोड़ा अब रूकने वाला नहीं हैं। 2019 लोकसभा चुनाव मंे भी यह विजय पताखा फहराएगा। स्वसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं हुआ है। त्रिपुरा मंे हुई शानदार जीत उसकी पहचान है। उन्होंने सपा और बसपा गठबंधन की खबर मिलते ही जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा मोदी और योगी के मैजिक से घबड़ाकर बबुआ और बुआ साथ आ गए हैं।

लेकिन उनके एक साथ आने से बीजेपी को नुकसान होने वाला नहीं है। उन्होंने पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा पहले शहर पश्चिमी में डाॅन जैसे अजगर का राज था। यहां की जनता ने बीजेपी को चुन कर उस अजगर के सिर को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मुझे एक्सपेरिमेंट ब्वाॅय के तौर पर भेजा था तब शहर पश्चिमी की पहचान गुंडा, भूमाफिया और डॉन के नाम से जाना जाता था।

जिसे जनता उखाड़ फेंका और विकास का रास्ता चुना था। यहां की जनता ने कमल के फूल पर नहीं विकास के फूल का बटन दबाया था जो आज पुष्पित और पल्लवित हो रहा है। उन्होंने सपा सरकार को विकास का बाधक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुलायम परिवार का अंतिम शासक बताया। कहा सपा, बसपा, कांग्रेस के कार्यकाल के 65 वर्ष की तुलना भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार में एक वर्ष में ही वो सभी कार्य कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारें लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, जातिवाद, तुष्टिकरण की थी। भाजपा ने सभी को ठोकर मार कर सिर्फ विकासवाद की राजनीति की है।