9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: जानिए क्यों पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव छोड़ कर इलाहाबाद पहुंचें सोनिया और राहुल गांधी

सोनिया गांधी और राहुल एक साल ग्यारह महीने बाद एक आये थे अपने घर

2 min read
Google source verification
soniya gandhi

rahul gandhi

इलाहाबाद:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपने पुश्तैनी घर स्वराज भवन पहुंचीं। इस दौरान स्वराज भवन और आनंद भवन के आस—पास भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। सोनिया सुबह 10.30 बजे आनंद भवन पहुंचीं। इस दौरान सोनिया ने पूरे आनंद भवन कैम्पस का निरीक्षण किया। पहले यह खबर थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आएंगे लेकिन सोनिया अकेले ही इलाहाबाद पहुंचीं। राहुल गांधी राजस्थान दौरा पूरा कर देर शाम इलाहाबाद पहुंचें।

सोनिया दिल्ली से सुबह इलाहाबाद एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया। लेकिन स्वराज भवन से मीडिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया। ऐसे में सिर्फ सोनिया की गाड़ी को ही स्वराज भवन में एंट्री दी गई। उनके साथ एसपीजी सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सोनिया स्वराज भवन पहुंचीं जहां कुछ देर का समय आरक्षित रहा। इसके बाद से स्वराज भवन के अंदर से पैदल आनंद भवन पंहुचीं। वहां उन्होंने दूसरी मंजिल पर बने संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ एक घंटे तक आनंद भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान आनंद भवन के बाहर कर्मचारियों को निर्देश देती दिखीं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की अस्थि कलश स्थान पर जाकर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया।

आनंद भवन का किया निरिक्षण
सोनिया ने आनंद भवन में बनी लाइब्रेरी, तारामंडल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्वराज भवन और आनंद भवन के गेट पर भारी संख्या में लोग सोनिया को देखने के लिए मौजूद रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सोनिया को उनके घर में देख लोग उत्साहित रहे। तमाम बुजुर्ग आनंद भवन के गेट पर खड़े रहे। सभी यह जनाना चाहते थे कि सोनिया क्यों आई हैं। पुरखों के आंगन में चहल—कदमी करतीं सोनिया को देख लोगों ने खूब नारे लगाये। लोगों ने सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी जिंदाबाद का नारा लगाया।

कमला नेहरु अस्पताल में किया उद्घाटन
बता दें कि शाम 7:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वराज भवन पहुंचें। राहुल राजस्थान के बीकानेर से सीधे इलाहाबाद आये। सोनिया गांधी मैरून रंग की साड़ी में अस्पताल के कार्यक्रम स्थल पर पंहुची ।राहुल गांधी और सोनिया गांधी कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के एक अस्पताल में कैंसर यूनिट में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 25 करोड़ की लागत से स्विट्जरलैंड से मंगाई गई मशीन और 5 करोड़ की लागत से हृदय रोग के इलाज के लिए नीदरलैंड से मंगाई गई मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान कमला नेहरू अस्पताल की डॉ और कर्मचारियों से दोनों नेताओं ने मुलाकात की।

नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक में लिया हिस्सा
उदघाटन के बाद नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट और कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राहुल और सोनिया कर्मचारियों से मुलाकात किया। इस कार्यक्रम से भी मीडिया को दूर रखा गया। दोनों नेताओं ने आनंद भवन के कमचारियों से भी जानकारी ली। राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक साल ग्यारह महीने बाद एक साथ अपने घर आये थे। इसके पहले इंदिरा गांधी शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेने आये थे। कमला नेहरू के बाहर राहुल गांधी को देखने वालो की भीड़ लगी रही। कांग्रेस नेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नही दी गई।

पर्यटकों के लिए बंद रहा आनंद भवन
बुधवार की सुबह 10 बजे तक आनंद भवन पर्यटकों के लिए खुला रहा।लेकिन उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बंद कर दिया गया।कमला नेहरू अस्पताल में उनके निजी सुरक्षा के आलावा भारी फ़ोर्स तैनात की गई। जबकि आनंद भवन और स्वराज भवन एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहा।इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कई बार मिलने की जिद की लेकिन एसपीजी ने किसी को भी जाने की अनुमति नही दी।