3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
नरेश उत्तम का बीजेपी पर हमला, कहा- नाकामी छुपाने के लिये तानाशाही रवैया अपना रही सरकार
Play video

नरेश उत्तम का बीजेपी पर हमला, कहा- नाकामी छुपाने के लिये तानाशाही रवैया अपना रही सरकार

नरेश उत्तम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में व्यवस्था चरमरा गई है, हर वर्ग परेशान है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jun 2018, 6:00 PM IST

इलाहाबाद. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बीजेेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिये तानाशाही रवैये का इस्तेमाल कर रही है। नरेश उत्तम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में व्यवस्था चरमरा गई है, हर वर्ग परेशान है और न्याय की मांग करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही है।

नरेश उत्तम अपने दो दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद में हैं। शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बीते दिनों इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए आन्दोलन के बाद जेल भेजे गये छात्र नेताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दो दिन पहले लोकसेवा आयोग में पर्चा आउट के बाद हुए हंगामे और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह को जेल भजे जाने को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

नरेश उत्तम ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से प्रदेश में आयी है, हर दिन नये नये कारनामे हो रहे है। हाल ही मेंं लोक सेवा आयोग का पर्चा आउट हो गया, उत्तर प्रदेश के इतिहास में लोकसेवा आयोग की जो विश्वसनीयता थी, जो इस सरकार में तार तार कर दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं, जो छात्र पारदर्शिता की मांग करते हैं उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राजनितिक द्वेष भावना के चलते जिन लोगों को जेल भेजा गया है उनकी रिहाई की जाए।

उन्होंने कहा कि हर दिन पूरे प्रदेश में हत्या हो रही है। इलाहाबाद में जिस तरह आपराधिक घटनाएं बढ़ी है, इससे पहले कभी नही थी। स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले में यह सरकार नाकाम साबित हुई है, प्रदेश भर में शिक्षा का संचालन पूरी तरह से बिगड़ गया है।

नरेश उत्तम ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है । झूठ के पुलिंदे और द्वेषपूर्ण तरीके से राजनीति करने वाली भाजपा को जनता पहचान चुकी है। जिस तरह फूलपुर लोकसभा में भाजपा पराजित हुई है, आने वाले समय में देश भर में यही हाल होने जा रहा है।

 

BY- PRASOON PANDEY

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश