17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
श्रीदेवी के निधन पर फिल्म अभिनेता राज बब्बर हुए भावुक , देखें वीडियो
Play video

श्रीदेवी के निधन पर फिल्म अभिनेता राज बब्बर हुए भावुक , देखें वीडियो

फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने कहा आज सही मायने में श्री का हुआ अंत  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 25 Feb 2018, 6:50 PM IST

इलाहाबाद. फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से पूरा बाॅलीवुड सदमें में हैं। इस हादसे के बीच रविवार को इलाहाबाद कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी श्रीदेवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इससे फिल्म बाॅलीवुड को गहरा धक्का लगा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीदेवी बाॅलीवुड की बेहतरीन अदाकारा थी। उनके अंदर ग्लैमरस था। हिंदूस्तानी नायिका के रूप में पूरी तरह खरी उतरीं थी। आज सही मायने में श्री का अंत हो गया है। उन्होंने कहा उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी छति हुई है। इस दुख से बाॅलीवुड जल्दी उबर नहीं पाएंगी। उन्होंने मेरे साथ अमिताभ बच्चन सहित कई अन्य अभिनेताआंे के साथ बहुत ही फिल्मों में काम किया है। उनके साथ मैने कई फिल्में की है।

उनकी मेरे साथ पहली फिल्म सुहागन आयी थी। उस दौरान श्रीदेवी भी फिल्म इंडस्ट्रीज में नई नई आईं थीं। मैंने उस समय शायद एक दो फिल्में पहले की थी। उन्होंने कहा कि बोनी कपूर हमारे करीबी मित्रों में से है। परिवार जैसा माहौल रहा है। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बोनी के साथ उन दो बच्चियों को शक्ति प्रदान करे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़े किसी भी सवाल पर कुछ भी बोलने से इंकार के दिया उन्होंने आज फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए शोक का दिन है

इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बीजेपी को हराने के लिए ली शपथ के सवाल पर कहा कि यह छात्रों का रोष है बीजेपी के खिलाफ। विद्यार्थी समुदाय बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाने वाला है। इविवि पूरे देश की राजनीति को जो कवर किया करता था। वहां के छात्रों ने जो शपथ लिया है। विद्यार्थियों की यह शपथ काबिले तारिफ है।