
इलाहाबाद. दो दिन पहले कानून के दलित छात्र की महज पैर सटने के चलते इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। इस मुद्दे को लेकर बवाल तब बढ़ा जब इलाज के दौरान रविवार को छात्र की मौत हो गयी। मौत के बाद सोमवार को इलाहाबाद में जमकर बवाल हुआ और बस को आग लगा दी गयी। इसके बाद वहां पैर मिलिट्री फोर्स को उतरकर मार्च करना पड़ा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लगातार कह रही है कि कातिलों को भी वैसी ही सजा दी जाय जैसा उनेक बेटे के साथ किया गया। इस वीडियो को मृतक दिलीप कुमार की मां का वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।