1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने बनाया तैरता हुआ अनोखा सैंड आर्ट

इस सैंड आर्ट को विजय कारगिल दिवस के उपलक्ष में जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए बनाया गया है। सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि यह सैंड आर्ट बहुत ही अनोखा सैंड आर्ट है। इसके चारों तरफ गंगा के पानी से घिरा हुआ है। रेत पर बना इसमें एक टैंक एक जवान शहीद और एक जवान घायल अवस्था में दिखाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 25 Jul 2022, 11:10 PM IST

सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने बनाया तैरता हुआ अनोखा सैंड आर्ट

सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने बनाया तैरता हुआ अनोखा सैंड आर्ट

प्रयागराज: विजय कारगिल के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के छात्रों ने संगम किनारे अनोखा सैंड आर्ट बनाया है। इस आर्ट के जरिए छात्रों सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए तैयार किया है। संगम की रेती पर सैंड आर्ट के माध्यम से जवानों को सलामी दी गई है।

गंगा में तैरता हुआ बनाया सैंड आर्ट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दृश्य कला विभाग के अजय कुमार गुप्ता, मनोज समेत अन्य छात्रों द्वारा विजय कारगिल दिवस पर एक अनोखा सैंड आर्ट तैयार किया गया है। इस सैंड आर्ट को विजय कारगिल दिवस के उपलक्ष में जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए बनाया गया है। सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि यह सैंड आर्ट बहुत ही अनोखा सैंड आर्ट है। इसके चारों तरफ गंगा के पानी से घिरा हुआ है। रेत पर बना इसमें एक टैंक एक जवान शहीद और एक जवान घायल अवस्था में दिखाया गया है। यह कला देखने के साथ-साथ गंगा जी का पानी चारों तरफ गिरे हुए होने के कारण ऐसा लग रहा है कि मानो यह भव्य कलाकृति गंगा जी में तैर रही हो।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जीएसटी के बोझ से दब गया है किचन का बजट

संगम के इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लगी भीड़

संगम में बने जवानों के ऊपर आधारित आर्ट को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी देखने के लिए आतुर नजर आए। कोई सेल्फी लेने में बिजी रहा तो कोई सैंड की फोटोग्राफी करता रहा। गंगा के पानी से चारों तरफ घिरे आर्ट को हर कैमरे में कैद करते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश