22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष ने मारी सुमित शुक्ला को गोली, एफआईआर दर्ज

आखिरी बार छात्रसंघ भवन पर पंहुचा सुमित शुक्ला का शव, हजारो समर्थको ने दी श्रधांजलि
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 1 Nov 2018, 4:17 PM IST

sumit shukla

allahabad university

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुरू हुई अदावत अब जानलेवा हो गई है। बुधवार आधी रात 25 हजार के इनामी छात्र नेता अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी सहित पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कर्नलगंज थाने में दर्ज किया गया है ।

बता दें कि बुधवार की देर रात विश्वविद्यालय के पीसी बनर्जी छात्रावास (पीसीबी) में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान सुमित को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद सुमित को आनन—फानन में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब रात दो बजे उसकी मौत हो गई। सुमित की हत्या की खबर सुनते ही उसके समर्थकों का हुजूम देर रात एसआरएन पंहुचना शुरू हो गया। छात्र नेता से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई और कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का छात्र नेता
अच्युतानंद शुक्ला उर्फ़ सुमित शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र नेता रहा है। पांच सालों से छात्रसंघ चुनाव में उसने अपना दबदबा बना रखा था। सुमित 2012 के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी था। उसने जेल से छात्रसंघ का चुनाव लड़ा हालाकि उसकी हार हो गई थी। हालिया छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस ने सुमित पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से सुमित फरार था। लेकिन सुमित छात्रनेताओं के बीच एक ब्रांड बन चूका था । हर कोई सुमित का समर्थन चाहता था ।

पुलिस खोज रही हत्या का कारण
सुमित शुक्ला को गोली क्यों मारी यह अभी साफ नहीं हो सका है। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दिन गोलीबारी की घटना के बाद प्रशासन ने सुमित शुक्ला, अभिषेक सिंह माइकल, अभिषेक सिंह सोनू, आकाश सिंह और अजीत यादव पर इनाम घोषित किया था। बीते दिनों अभिषेक सिंह माइकल की लखनऊ से गिरफ्तारी हुई थी वह जेल में है और अन्य नेता फरार हैं।सुमित की हत्या के बाद लोग परेशान रहे की दिन रात साथ रहने वाला आशुतोष कैसे हत्या कर सकता है ।

सुमित के गर्दन में लगी गोली
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अभी इस बात की जांच में लगी है कि सुमित को गोली किसने मारी। शुरुआती जांच के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े एक महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष आशुतोष तिवारी सहित अन्य दो के नाम सामने आये है । पार्टी के दौरान सुमित को गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी आशुतोष तिवारी लम्बे समय से सुमित के साथ साए की तरह रहता था । छात्रसंघ चुनाव के दौरान सुमित ने आशुतोष का सपोर्ट किया था। बताया जा रहा है कि छात्रावास में चल रही पार्टी में वह छात्रनेता भी शामिल था। जैसे ही सुमित पार्टी में पहुंचा उसने हमेशा की तरह सुमित के पैर छुए और इसके बाद गोली मार दी। गोली गर्दन में लगी थी।

सुमित ने कचेहरी में मार दी थी गोली
बता दें कि सुमित गोंडा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सुमित के पिता शिक्षक हैं। सुमित के खिलाफ दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज थे। सुमित में भरी कचहरी में पुलिस वाले को गोली मार दी थी। जिसके बाद सुमित शुक्ला सुर्खियों में आया था। सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज था। बता दें की सुमित शुक्ला की तुलना माफिया डॉन रहे श्री प्रकाश शुक्ला से की जाती थी । बता दें आरोपी आशुतोष तिवारी बलरामपुर जिले का रहने वाला है । आशुतोष सुमित का सबसे क़रीबी माना जाता रहा।हत्याकांड के बाद पुलिस ने सुमित के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद सुमित की माँ छोटा भाई पिता के साथ स्वरूपरानी अस्पताल पंहुचें।

समर्थकों के साथ सुमित का शव आया छात्रसंघ भवन
देर रात हुए हत्याकांड के बाद सुमित के समर्थको का हुजूम पोस्टमार्टम पंहुचने लगा। लगातार बढती संख्या देख प्रशासन भी सतर्क रहा। पोस्मार्टम बाद सुमित का विवि के छात्रसंघ भवन लाया गया जहाँ कुछ देर के लिए रखा गया। इस दौरान सुमित के समथकों की भीड़ लगी रही और सुमित शुक्ला के नाम के नारे लगे। पीसीबी छात्रावास सहित शहर में रहने वाले सुमित के हजारों चाहने वाले सुमित का शव लेकर परिजनों के साथ उसके पैतृक गाँव गोंडा के लिए रवाना हुए ।

पुलिस के अनुसार
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की मौजूदा समय के सीएमपी डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और हरिकेश व प्रिंस के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है । साथ ही जेल में बंद एक छात्र नेता पर भी पुलिस का शक गहरा रहा हैं।पुलिस अलग.अलग एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।पुलिस के अनुसार हत्या कराने के लिए आखिर किसने उकसाया है । फिलहाल पुलिस अन्य पहलू पर भी जांच कर रही है ।बता दें कि पूर्व छात्रनेता के जन्मदिन की पार्टी कल चल रही थी।। उसी दौरान सुमित को गोली मार दी गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग