2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकीय डिग्री कॉलेजों में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

छह जुलाई को ऑनलाइन जारी होगी स्थानांतरण सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 30 Jun 2021, 11:10 AM IST

1_2.jpg

Transfer process started in government degree colleges

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत प्राचार्य और प्रवक्ताओं को जल्द मनचाहे जिला व कॉलेजों में तैनाती ले सकेंगे। इसके मद्देनजर उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन तबादला कार्यक्रम जारी हो गया है। एक व दो जुलाई को वे साफ्टवेयर पर विकल्प फीड कर सकेंगे। प्राचार्य प्रवक्ताओं का और शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्राचार्यों के विकल्प का अनुमोदन तीन जुलाई तक कर सकेंगे। छह जुलाई को ऑनलाइन स्थानांतरण सूची जारी होगी। डिग्री कॉलेजों के प्रवक्ताओं को स्थानांतरण से संबंधित पोर्टल को अपने प्राचार्य द्वारा उपलब्ध कराए गए पासवर्ड के माध्यम से एक्सेस करना होगा।

ऑनलाइन प्रणाली के प्रथम भाग में उच्च शिक्षा निदेशालय समस्त डिग्री कॉलेजों का डाटा रिक्तियों की सूची साफ्टवेयर में फीड कराएगा। इसमें स्थानांतरण कराने के लिए प्राचार्य व प्रवक्ता संबंधित डाटा व मोबाइल नंबर स्वयं भरेंगे। निदेशालय छह जुलाई को स्थानांतरण का परिणाम जारी कर देगा। शासन ने 24 जून को जारी स्थानांतरण नीति के तहत आदेश जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने डिग्री कालेजों में खाली पदों से संबंधित डाटा एनआइसी की ओर से बनाए गए साफ्टवेयर में फीड कर दिया है। प्राचार्य व शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए समस्त ब्योरा वेबसाइट hiedup.upsdc.gov.in पर अपलोड करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को वैकेंसी ग्रीड व डाटा लॉक करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्राचार्य व प्रवक्ता संबंधित जिला व कालेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रिक्तियों की सूची हो चुकी अपलोड

सभी महाविद्यालयों में रिक्तियों की सूची अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक प्राचार्य व प्रवक्ता तबादले से संबंधित डाटा व मोबाइल नंबर खुद भरेंगे। आवेदनपत्र जमा करने से पहले अभ्यर्थी को अपने से संबंधित विवरण को संशोधित करने का अवसर मिलेगा, फाइनल सम्मिट के बाद किसी तरह का संशोधन नहीं हो सकेगा। शिक्षक आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर संलग्नकों सहित प्राचार्य को उपलब्ध कराएंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश