11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार , विदेशी सहित तीन की तलाश

विदेशी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली हुई रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 8 Feb 2018, 1:39 AM IST

cyber crime

करोड़ो की ठगी में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

इलाहाबाद़ करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए शहर के अतरसुइया मोहल्ले दो साइबर अपराधियों को सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गिरफ्तार किया। गिरोह में सक्रिय नाइजीरिया के युवक सहित तीन की तलाश अब भी जारी है। जनपद में फर्जी चेक, एटीएम एवं बैंको के माध्यम से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व उनकी टीम को लगाया।

पकड़े गये शशांक शर्मा पुत्र राजमणि विश्वकर्मा हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद इलाहाबाद, निजाम खान पुत्र फरीद खाॅं निवासी रसूलपुर तुलसीपुर थाना करेली है।जानकारी देते हुए सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शशांक शर्मा इससे पूर्व लाॅटरी मनी एवं धोखाधड़ी के मामले में आगरा से जेल जा चुका है। यह एक संगठित गैंग है जो दिल्ली शहर के तुगलकाबा में रह रहे नाइजीरिया निवासी जेम्स बैंको का फर्जी चेंक अपने सहयोगी सुरेन्द्र उर्फ अजीत निवासी जिला सिवान बिहार, मोनू निवासी प्रतापगढ़ के सहयोग से अबतक करोड़ की धोखाधड़ी की गई है।

पकड़े गये गिरोह के सदस्यों के कब्जे से विभिन्न बैंको के निर्मित नकली चेक और अर्धनिर्मित चेक लगभग 34 और 19 एटीएम कार्ड जो फर्जी चेक के निर्माण में प्रयुक्त होते है। आरोपियों के कब्जे से लैपटाप, प्रिंटर, डेबिट कार्ड, वीजा कार्ड, मास्टर कार्ड बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि गिरोह की प्रतिदिन की कमाई आठ से दस लाख रूपे प्रतिदिन की हैै। आरोपियों के खिलाफ अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा रहा है। श माधव ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले से इस तरह की शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद यह जांच शुरू की गई। विदेशी युवक फरार न होने पाये, इस सम्बन्ध में रेडकार्ड जारी करके एम.बी.सी को तत्काल सूचना दी जायेगी। विधिक कार्रवाई पूरी होते ही विदेशी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली भी जायेगी।