27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Umesh Pal Murder: सपा ने शेयर की बीजेपी के मंत्री की अतीक अहमद के साथ फोटो

Umesh Pal murder: सपा ने कहा क‌ि उमेश पाल की हत्या का षडयंत्र भाजपा के मंत्री और नेताओं ने रचा है। सपा पर लगाए गए झूठे आरोपों पर सीएम योगी को माफी मांगनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 7 Mar 2023, 12:12 PM IST

usman prayagraj encounter

अतीक अहमद और यूपी सकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सपा और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते ही जा रहा है। अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। सपा ने कहा क‌ि उमेश पाल की हत्या का षडयंत्र भाजपा के मंत्री और नेताओं ने रचा है। सपा पर लगाए गए झूठे आरोपों पर सीएम योगी को माफी मांगनी चाहिए।

सपा ने अतीक अहमद के साथ नंद गोपाल गुप्ता नंदी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही लिखा है, "योगी जी हत्या का षणयंत्र आपके मंत्री और भाजपा नेताओं ने रचा है। उमेश पाल के साथ जमीन के धंधे में अतीक और आपका मंत्री और भाजपा नेता साझेदार हैं। एक तरफ भाजपा नेताओं ने षण्यंत्र करके उमेश को मरवा दिया और अतीक से लिए 5 करोड़ रुपए खा गए। आप सदन में सपा पर लगाए झूठे आरोपों पर माफी मांगिए।"

उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली चलाने वाला शूटर उस्मान का सोमवार को एनकाउंटर कर दिया गया था। जिसके बाद अतीक अहमद की पत्नी और बहन सोमवार को मीडिया के सामने आईं थी। उन्होंने कहा क‌ि जब हम और भाभी, अतीक भाई से मिलने गए थे तो उन्होंने कहा था क‌ि नंदी से पांच करोड़ रुपए उधार लिया था। उससे वापस ले लेना। लेकिन नंदी भाभी का फोन ही नहीं उठाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग