यूपी बोर्ड के अनुसार इस साल हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 22,94,122 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 86.66% रहा जबकि बालिकाओं ने 93.87% के साथ बाजी मारी। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा।