पीसीएस प्री 2017 में डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी सहित विभिन्न श्रेणी के 677 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें डिप्टी कलेक्टर 22, डिप्टी एसपी 90, एसीटीटी 01, सीटीओ 80, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स 04, बीडीओ 97, जीटीओ/ पीटीओ 09, टीओ 47, डीआरएमओ 04, नायब तहसीलदार 114, डीएसओ 02, सहायक श्रमायुक्त 08, अभिहित अधिकारी 02, कृषि अधिकारी समूह ख 09, सांख्यिकी अधिकारी 05, जिला युवा कल्याण अधिकारी-05, जेल अधीक्षक 04, डीपीआरओ 10, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी 16, जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-वन 15, जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-टू 06, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 14, कार्य अधिकारी पंचायतीराज 01, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी 02, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक 08, अधिशाषी अधिकारी श्रेणी-वन 18, जिला रोजगार सहायक अधिकारी 84 पदों पर भर्ती होगी।