21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPPCS result : राज्य अवर अधीनस्थ परीक्षा 2016 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

633 पदों के लिए 1993 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित हुए

2 min read
Google source verification
2016 mains exam

uppsc

प्रयागराज :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा होने वाली राज्य अवर अधीनस्थ परीक्षा पीसीएस मेंस 2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में डेढ़ हजार से अधिक परीक्षार्थी सफल हुए है जिनका साक्षात्कार होना है।बता दे कि आयोग द्वारा पी सी एस 2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम लम्बे समय से लंबित चल रहा था। जिसको घोषित करने की मांग छात्र बराबर कर रहे थे। बता यह मुख्य परीक्षा 20 सितम्बर से आठ अक्टूबर के मध्य इलाहाबाद और लखनऊ केंद्रों में आयोजित हुई थी जिसमें 12901 अभ्यर्थी इसमे शामिल हुए थे। जिसमे 633 पदों के लिए 1993 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित हुए है। जिसमे डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एस पी सहित विभिन्न प्रकार के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन होना है।

2016 पीसीएस परीक्षा परिणाम जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी11;ग्रेड1द्ध कीप पद की संगत सेवा नियमावली में साक्षात्कार का प्रावधान न होने के कारण इन पदों का चयन परिणाम इस परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। वहीं आरक्षण के संबंध में शासकीय नीति के अनुसार भूतपूर्व सैनिकों को केवल समूह ग के पदों के लिए आरक्षण देय होगा।भूतपूर्व सैनिक श्रेणी का लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो प्री और मेंस में भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सफल घोषित हुए हैं।उन्हें अंतिम चयन परिणाम में केवल समूह 'ग' के पदों में ही इसका लाभ दिया जाएगा। लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।


लोकसेवा आयोग की तमाम भर्तियों की तरह यह भी गलत प्रश्नों के विवाद को लेकर अदालत की चौखट तक गई । हाइकोर्ट से सुप्रीमकोर्ट तक की लड़ाई प्रतियोगी छात्रों ने लड़ी। दो वर्षो के लम्बे अंतराल के बाद परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।वरिष्ठ प्रतियोगी छात्र अशोक पाण्डेय पत्रिका से बात की और कहा की इंतज़ार के बाद परिणाम प्रतियोगियों के लिए राहत भरी खबर है।लेकिन अब यह देखने वाली बात की इसका साक्षात्कार आयोग कब करवाता है।