यूपीएसएसी (मुख्य) परीक्षा में लेखन ही आपकी सफलता की कुंजी है। यूपीएससी (मुख्य) परीक्षा का पेपर 1750 नंबर का होता है, जिसमें से सामान्य अध्यनन के चार पेपर के लिये 1000 अंक होते हैं। छात्रों को सामान्य अध्ययन के सभी टॉपिक के लिए एन सी आर टी की किताबों का अध्ययन करने की सलाह दी जाती है । यूपीएससी (मुख्य) परीक्षा की तैयारी कैसे करें, जिससे आपको सफलता मिले, इसको लेकर हमारे संवाददाता प्रसून पांडेय ने करियर एक्सपर्ट वीके त्रिवेदी से बातचीत की है ।