28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज के नए कमिश्नर होंगे विजय विश्वास पंत, कानपुर डीएम रहते हुए कार्यों से बटोरी थी सुर्खियां

प्रयागराज के नए कमिश्नर विजय विश्वास पंत वर्ष 2004 बैच के आईएएस अफसर है। उनकी अब तक तैनाती आजमगढ़ में मंडलायुक्त पद पर रही है। इसके बाद उनको अब प्रयागराज जिला का मंडलायुक्त बनाया गया है। उन्होंने 20 वर्ष पहले कानपुर आइआइटी से बीटेक की डिग्री ली थी। आईएएस बनने पर वह एमडी पश्चिमांचल मेरठ के पद पर तैनात हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 30 Jul 2022, 1:18 PM IST

प्रयागराज के नए कमिश्नर होंगे विजय विश्वास पंत, कानपुर डीएम रहते हुए कार्यों से बटोरी थी सुर्खियां

प्रयागराज के नए कमिश्नर होंगे विजय विश्वास पंत, कानपुर डीएम रहते हुए कार्यों से बटोरी थी सुर्खियां

प्रयागराज: संगमनगरी के नए कमिश्नर वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा नहीं बल्कि अब विजय विश्वास पंत को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौशल किशोर वाराणसी के ही डीएम पद पर बने रहेंगे। कानपुर के डीएम रहे चूंके विजय विश्वास पंत ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे जिसके बाद वह काफी सुर्खियां में रहे थे। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ का कमिश्नर बना दिया गया। आजमगढ़ के बाद अब प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके ऊपर प्रयागराज में चल रहे स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों और महाकुंभ की तैयारियों पर जोर होगा।

वर्ष 2004 बैच के आइएएस अफसर हैं विजय विश्वास पंत

प्रयागराज के नए कमिश्नर विजय विश्वास पंत वर्ष 2004 बैच के आईएएस अफसर है। उनकी अब तक तैनाती आजमगढ़ में मंडलायुक्त पद पर रही है। इसके बाद उनको अब प्रयागराज जिला का मंडलायुक्त बनाया गया है। उन्होंने 20 वर्ष पहले कानपुर आइआइटी से बीटेक की डिग्री ली थी। आईएएस बनने पर वह एमडी पश्चिमांचल मेरठ के पद पर तैनात हुए थे। कुछ वर्ष केंद्रीय मंत्री रहे कलराज मिश्र के पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) के पद पर भी रहे। बाद में वह महोबा, मैनपुरी और सोनभद्र के डीएम भी बने।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ केस वापसी मामले में फैसला किया सुरक्षित, तीन दिनों तक चली बाहस

मां ने बना दिया आइएएस अफसर

उत्तराखंड के हल्द्वानी के मूल निवासी विजय विश्वास शिक्षक बनना चाहते थे। पंत ने रानीखेत स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल से हाईस्कूल और सेंट पाल्स कालेज से इंटर की पढ़ाई की। आईआइटी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षक बनना चाहते थे। उनके पिता जेडी पंत बाँदा जिला के पीसीएस अफसर थे और वहीं पर माता मैथ की प्रवक्ता पद पर तैनात थी। पिता के निधन होने के बाद माता ने शिक्षा-दीक्षा दी और उनकी इच्छा के अनुसार मैं आईएएस अफसर बना।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग