30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather change in UP: दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, उत्तर प्रदेश में इस दिन होगी झमाझम बारिश, 80 की रफ्तार से चलेगी आंधी

Weather change in UP: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश की तारीख की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ चुका है। इसी के साथ केरल में एक घंटे तक झमाझम बारिश भी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Jun 2023, 11:30 PM IST

Weather will change strong storm Rain in UP

Weather change in UP: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश की तारीख की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ चुका है। इसी के साथ केरल में एक घंटे तक झमाझम बारिश भी हुई है। अब मानसून दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान मानसून दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर तेजी के साथ बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के केरल पहुंचने के साथ ही पूरे देश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

IMD की माने तो यूपी के कई जिलों में 5 दिन बाद गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो एनसीआर, बागपत, इगलास, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, बिजनौर, खतौली, हस्तिनापुर, बड़ौत, मेरठ, अमरोहा, गढ़ मुक्तेश्वर, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अतरौली और नंदगांव में तेज गरज के साथ बारिश पड़ सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इलाहाबाद,हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। इन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग