30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज युवक 100 फीट ऊंचे पुल के टावर पर चढ़ा 24 घंटे बाद उतारा गया,जानिए यह थी वजह

चौबीस घंटे तक तीन सौ की फिट उचाई जान हथेली पर लेकर बैठा रहा यह शख्स

2 min read
Google source verification
up sarkar

allahabad

इलाहाबाद : शहर के नैनी पुल पर एक शख्स चौबीस घंटे तक 300 फिट की उचाई पर बैठा रहा। और जिला प्रशासन को भनक तक नही लगी। यह शख्स न नौकरी मांग रहा था, न ही अपने लिए घर। सूबे में योगी सरकार गौशाला बनाने की घोषणा हर मंच से करती हुई दिखती है।लेकिन यहाँ अपने गाँव की बंजर जमीन पर गौशाला बनाने की मांग को लेकर चौबीस घंटे तक यह युवक जान हथेली पर ल्रकर बैठा रहा। बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौशाला की मांग को लेकर नए यमुना पुल के पिलर पर चढ़ गया ।

मंगलवार को शख्स को इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देखकर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई । युवक सोमवार से गौशाला की मांग को लेकर चढ़ा था, लेकिन आज एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की मदद से घंटो मसक्कत के बाद इस युवक को नीचे उतारा । युवक अपने गावँ में मुख्यमंत्री योगी से एक गौशाला की मांग कर रहा था इसके लिए वो एक बार गोरखपुर भी गया था। लेकिन उसकी ये मांग नही सुनी गई इससे नाराज होकर युवक यमुना पुल पर बने पिलर पर चढ़ गया । पुलिस इसको हिरासत में लेकर थाने ले आई। मौके पर कई थानों की फोर्स के अलावा प्रशाशन के लोग भी मौजूद रहे।

बता दें की शहर के नए यमुना पुल पर बने पुल के पिलर की 300 फिट की ऊंचाई पर बैठा यह शख्स रजनीकांत है,जो जिले के मांडा इलाके का रहने वाला है। जो अपने गावँ में एक गौशाला बनाने की मांग कर रहा है। इसके लिए ये कई बार यूपी के सीएम से इसकी मांग कर चुका है।लेकिन इसकी ये मांग पूरी नही हुई तो इसने अपनी बात सीएम तक पंहुचाने के लिए इतनी ऊंचाई पर चढ़ गया।

रजनीकांत सोमवार की दोपहर से चढ़ा था। ये खबर प्रसाशन को दुसरे दिन लगी तो इसको नीचे उतारने का प्रयास किया गया।लेकिन जब कामयाब नही हुए तो आज एनडीआरएफ को बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घंटो मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवक को नीचे उतारा गया। शख्स को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी लगी रही ।पुलिस इस युवक को थाने ले गई है। अब देखना होगा कि गो रक्षा का संकल्प लेने वाले योगी जी इस शख्स की मांग कब पूरी करते है या नही ।