28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रतापगढ़ में रानीगंज थाना क्षेत्र का है। अजगरा के 26 वर्षीय राहुल सरोज गुरुवार को बाइक पर सवार होकर पत्नी से मिलने अपनी ससुराल रानीगंज तहसील के गौरा जा रहा था। नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज में मां शीतला देवी मंदिर के गेट पर सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल की बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 12 Aug 2022, 1:44 PM IST

सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रयागराज: यूपी के प्रतापगढ़ जिले के सांसद के स्कूल बस की टक्कर से एक युवक मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने सांसद से मिलने के लिए शव को रखकर हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा करने के बावजूद सांसद नहीं पहुंचे तो खेत में ही युवक का अंतिम संस्कार किया।

बस की टक्‍कर से मौत मामला

जानकारी मिली है कि मामला प्रतापगढ़ में रानीगंज थाना क्षेत्र का है। अजगरा के 26 वर्षीय राहुल सरोज गुरुवार को बाइक पर सवार होकर पत्नी से मिलने अपनी ससुराल रानीगंज तहसील के गौरा जा रहा था। नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज में मां शीतला देवी मंदिर के गेट पर सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल की बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे। इसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2024 में देंगे जवाब

घटना को लेकर सांसद के पीड़ित परिवार से न मिलने से लोगों में उनके प्रति आक्रोश बना है। स्वजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत में लेकर गए। घटना के बाद से बस चालक फरार है। फरार चल रहे बस चालक की तलाश में नगर कोतवाली पुलिस व कटरा चौकी इंचार्ज को लगाया गया है। उधर सांसद संगमलाल गुप्‍ता ने घटना का दुख जताते हुए यह कहा कि मृतक के स्वजन को हर संभव मदद की जाएगी। क्लेम का पैसा भी दिलाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग