
Crime
महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आ रहा हैं। अंधविश्वास जैसी घटनाओं का अक्सर कोई न कोई शिकार होते रहते हैं। गुरु और तांत्रिक जैसे ढोंगियों के चक्कर में फंसकर लोग अपना कई तरह से नुकसान करवा लेते हैं। पूजा और ब्लैक मैजिक की वजह से कई लोग ठगी का भी शिकार होते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना पुणे में हुई है, जहां एक फर्जी "गुरु" ने एक महिला के साथ करीब 12.17 लाख रुपए की ठगी की है। ये घटना पुणे के चिखली पुलिस थाना क्षेत्र की है। ठगी का पता चलने के बाद 36 साल की महिला ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि ब्लैक मैजिक का दावा करने वाले झारखंड के एक "गुरु" ने उसे शादी के लिए एक अच्छा पार्टनर खोजने के लिए एक अनुष्ठान करने के बहाने 12.17 लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला तलाशुदा है और वह फिर से शादी करने के लिए एक पार्टनर की खोज कर रही है। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में एक दूल्हा और दो दुल्हन की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि इस मामले को लेकर चिखली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तलाकशुदा महिला ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, क्योंकि वह दोबारा शादी करना चाहती है। वेबसाइट के माध्यम से उसकी पंढरपुर के एक आदमी से जान पहचान हो गई। उस शख्स ने महिला से कहा कि उसे एक साथी ढूंढने में दिक्कत आ सकती है क्योंकि वह तलाकशुदा है।
महिला की समस्या को हल करने के लिए उसने झारखंड के एक बाबा का नंबर दिया। महिला ने शिकायत में कहा है कि इस साल सितंबर में, बाबा ने उससे संपर्क किया और पूजा करने के लिए 7 हजार रुपए यूपीआई भुगतान के माध्यम से मांग लिए। पीड़ित महिला के मुताबिक, फिर आरोपी "गुरु" ने अलग-अलग रस्मों को निभाने के बहाने पीड़ित महिला से नियमित रूप से पैसे मांगने लगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल अक्टूबर में आरोपी बाबा ने बैंक ट्रांसफर के जरिए करीब 87,500 रुपए और 2 लाख रुपए लिए। आरोपी बाबा ने महिला से दावा किया कि उसने उसके अंदर एक 'दैवीय शक्ति' जोड़ दी है, और वह जल्द ही शादी कर लेगी। आखिरकार महिला को एहसास हुआ कि बाबा उसे धोखा दे रहा है, और उसने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस के पास गुरुजी का नंबर है। पुलिस पंढरपुर के उस शख्स से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
4 Dec 2022, 4:38 PM IST
Published on:
4 Dec 2022, 4:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.