
Crime
महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। माता-पिता अपने बच्चों के जीवन को अच्छा बनाने के लिए हर तरह का प्रयास करते रहते हैं। इसके साथ ही वे यह भी उम्मीद रखते हैं कि, उनके बच्चे बुढ़ापे में उसका एक सहारा बनेंगे, लेकिन कुछ बच्चे इतने बेरहम होते हैं कि पैरों पर खड़े होने के बाद अपने मां-बाप को ही भूल जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एक कलयुगी बेटे ने न सिर्फ अपनी 82 साल की मां के लाखों रुपये हड़प लिए बल्कि उसको उसके हाल पर अकेला छोड़ दिया है।
इसके बाद बेटे के खिलाफ पुणे पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामलें में पुलिस ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग के दो बेटे हैं, जिसमें एक को पता चला कि, उसकी मां को एक संपत्ति से 46 लाख रुपए मिले थे। जिसका पता चलने के बाद उसका बेटा और बहू, जिन्होंने कभी बुजुर्ग महिला के बारे में नहीं सोचा था, वह उससे मिलने के लिए आए और धोखे से 46 लाख रुपए चुरा ले गए। यह भी पढ़े: दो नाबालिक दोस्तों ने किया ऐसा काम पूरी मुंबई कर रही सलाम, जानें पूरा मामला
इतना ही नहीं पैसे लेने के बाद कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल करने से मना कर दिया और उसके घर में पानी-बिजली की सप्लाई को भी बंद करवा दी। ये दिल दहला देने वाला घटना पुणे के मुंढवा थाना क्षेत्र की है। बेटे और बहू की हरकतों से तंग होकर बुजुर्ग महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस स्टेशन में दी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पीड़ित बुजुर्ग के दो बेटों, बहुओं और पोती समेत पांच लोगों की जांच शुरू की है।
बता दें कि घटना 16 अप्रैल 2012 से इस साल 5 दिसंबर के बीच मुंढवा इलाके में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पहले तो बुजुर्ग महिला के बेटे-बहू ने उसकी सुध नहीं ली। वह उसके पास यह जानकर आए थे कि, उन्हें पीड़ित बुजुर्ग की संपत्ति से पैसे मिलेंगे। इस लालच में वह बुजुर्ग की देखभाल करने लगे।
धोखे से लिए सिग्नेचर: पुलिस के मुताबिक, कुछ अदालती कार्रवाई करने की आड़ में बेटे और बहू ने पीड़ित बुजुर्ग के धोखे से सिग्नेचर ले लिए। फिर, बिना बुजुर्ग के जानकारी, दोनों ने उसके बैंक अकाउंट से 46 लाख रुपए गायब कर लिए। पैसे लेने के बाद बेटे और बहू ने उसकी देखभाल करने से मना कर दिया। घर में पानी और लाइट बंद करके उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने मौखिक रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने का भी पूरा प्रयास किया। पुलिस ने बेटे और बहू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
08 Dec 2022 05:59 pm
Published on:
08 Dec 2022 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
